गौचर में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन 18 नवम्बर को*

*‘हर काम देश के नाम’*

*गौचर में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन 18 नवम्बर को*

 

भारतीय सेना द्वारा 18 नवम्बर 2026 (बुधवार) को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक गौचर में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में चमोली एवंo रुद्रप्रयाग जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिवारों को सादर आमंत्रित किया जाता है।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें विभिन्न सैन्य एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। रैली के दौरान निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं चिकित्सा सुविधाएं, CSD कैंटीन संबंधी सहायता, पेंशन, OROP एवं SPARSH से संबंधित शिकायतों का समाधान तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, सेना में भर्ती प्रक्रिया एवं नवीनतम नीतियों के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

भारतीय सेना अपने भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान, कल्याण एवं सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। राष्ट्र की सेवा में उनके अमूल्य योगदान एवं बलिदान को सम्मान देते हुए इस प्रकार के आयोजन सेना और पूर्व सैनिक समुदाय के बीच विश्वास एवं आपसी संबंधों को और सुदृढ़ करते हैं। चमोली एवं रुद्रप्रयाग जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रैली में उपस्थित होकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

 

ई-मेल पता: prodefencedehradun@gmail.com