पटेलनगर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान

*कोतवाली पटेलनगर*

 

 

*एसएसपी दून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

 

*पटेलनगर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान*

 

*पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा मलिन बस्तियों के साथ साथ पॉश कॉलोनियों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों की करी चेकिंग*

 

*बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों व खाद्य पदार्थो का भंडारण व विक्रय करने वाले व्यक्तियों का किया गया भौतिक सत्यापन*

 

*अभियान के दौरान अनियमितता मिलने पर 35 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 03 लाख 50 हज़ार रू0 का जुर्माना*

 

*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य विभाग की टीम के साथ डेयरी, गोदामो आदि स्थानों पर की गई औचक छापेमारी*

 

 

*संदिग्धता के आधार पर 06 व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही विस्तृत पूछताछ*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक को 10-10-2026 कोतवाली पटेल नगर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों, लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, ब्राह्मणवाला, पाम सिटी आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 500 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त /प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 12 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 35 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 03 लाख 50 हज़ार रु० का जुर्माना किया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थो की तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने के लिए थाना क्षेत्रान्तर्गत खाद्य पदार्थो का भंडारण करने वाले व्यक्तियो के साथ साथ डेयरी, गोदामो आदि जगहों पर भी खाद्य विभाग की टीम के साथ औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई, इस दौरान पुलिस द्वारा 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने लाया गया है, जिनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।