क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर प्रेम नगर के सरकारी चिकित्सालय में आज वृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया

प्रेम नगर

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर प्रेम नगर के सरकारी चिकित्सालय में आज वृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया इस अवसर पर अमरूद, लीची तथा अनार के हाइब्रिड पेड़ों का रोपण किया गया।

हरेला पर्व उत्तराखंड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है क्योंकि आज के दिन से ही उत्तराखंड में पेड़ों को लगाने की शुरुआत होती है। अब से पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस हरेला पर्व में हजारों लाखों वृक्ष उत्तराखंड में लगाए जाएंगे और हमारी समिति क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट का वृक्षारोपण का उद्देश्य 3000 से अधिक वृक्षों को लगाने का रखा गया है।

 

प्रेम नगर सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री परमार्थ जोशी जी द्वारा समिति से आग्रह किया गया था कि हरेला पर्व के अवसर पर चिकित्सालय में कुछ फलदार वृक्षों का रोपण किया जाए ताकि आने वाले बीमार मरीज उनके साथ आने वाले तीमारदार सभी को फलों की निशुल्क सुविधा उपलब्ध हो पाए। इसी क्रम में आज हरेला के अवसर पर समिति द्वारा यहां 50 से अधिक फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

 

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, संयोजक नितिन कुमार तथा सदस्यों में अमरनाथ कुमार, अनुराग शर्मा, राकेश दूबे, दीपक सिंह, यशपाल बहन, राजेश बाली, गगन चावला, हर्षवर्धन जमलोकी, सुमित खन्ना, पूजा खुराना और दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल प्रेम नगर के अध्यक्ष पुनीत सहगल, मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव अर्चित डाबर, मुख्य अतिथि सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी, मुख्य अतिथि आदित्य चौहान, प्रदेश मंत्री, भाजपा उपस्थित रहे। साथ ही सरकारी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ परमार्थ जोशी, इमरजेंसी हेड डॉ मेजर नरेश गुप्ता तथा समस्त अस्पताल प्रबंधन उपस्थित रहे।