मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

*कोतवाली ऋषिकेश*

 

*दून पुलिस के शिकंजे में फंसते नशा तस्कर।*

 

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।*

 

*अभियुक्त के कब्जे से 133 ग्राम अवैध चरस बरामद।*

 

*अभियुक्त मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक मामलों में पूर्व में भी कई बार जा चुका है जेल*

 

*अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी पंजीकृत हैं एक दर्जन से अधिक अभियोग*

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशो के क्रम मे

दिनाँक 26.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान आस्था पथ ऋषिकेश से अभियुक्त सोनू देव नाथ उर्फ बाटली पुत्र निमाई देव नाथ निवासी गंगा आश्रम माया कुंड ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 38 वर्ष) को 133 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0 -253/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है तथा उक्त चरस उसके द्वारा हरिद्वार के कुछ स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कम दामों में खरीद कर लाई गई थी, जिसे वह अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था । पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों के अभियोग पंजीकृत हैं।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

(1)- सोनू देव नाथ उर्फ बाटली पुत्र निमाई देव नाथ निवासी गंगा आश्रम माया कुंड ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 38 वर्ष)

 

*बरामदगी*

(1)- 133 ग्राम अवैध चरस

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सोनू*

 

1- मु0अ0स0-46/2013 धारा 25/4 शस्त्र अधि0

2- मु0अ0स0-70/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

3- मु0अ0स0-245/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

4- मु0अ0स0-89/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधि0

5- मु0अ0स0-141/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधि0

6- मु0अ0स0-533/2017 धारा 4/25 शस्त्र अधि0

7- मु0अ0स0-635/2017 धारा 380 भादवि

8- मु0अ0स0-108/2022 धारा 25/4 शस्त्र अधि0

9- मु0अ0स0-104/2023 धारा 380,457/411 भादवि0

10- मु0अ0स0-279/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट

11- मु0अ0स0-402/2023 धारा 380/411 भादवि0

12- मु0अ0स0- 543/2025 धारा 8/21 NDPS Act

13- मु0अ0सं0-253/2026 धारा 8/20 NDPS Act

 

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 बिनेश कुमार

2-का0 मोहकम सिह

3-का0 पुष्पेन्द्र राणा