डालनवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

देहरादून

*डालनवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण*

 

*एक शातिर वाहन चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में,*

 

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी स्कूटी को किया बरामद*

 

*कोतवाली डालनवाला*

 

थाना डालनवाला पर वादी श्री धीरज शर्मा पुत्र यज्ञ दत्त शर्मा निवासी- 98/1 धामावाला, जनपद देहरादून ने हाजिर थाना आकर प्रा0पत्र दिया कि रोजगार तिराहा के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी एक्टिवा संख्या UK07BX-4472 रंग सफेद को चोरी कर लिया गया है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 85/2025 पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना डालनवाला पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक: 02.06.2025 को परेड ग्राउण्ड के पास से अभियुक्त रोहित पुत्र महिपाल सिह बिष्ट निवासी एमएमडीडी कालोनी डालनवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त में चुराई गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी की गयी।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

 

रोहित उर्फ तेड़ू पुत्र महिपाल सिह बिष्ट निवासी एमएमडीडी कालोनी डालनवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण*

 

स्कूटी एक्टिवा संख्या UK07BX-4472 रंग सफेद

 

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

अभियुक्त नशे का आदी है जोकि पूर्व में भी वाहन एवं मोबाइल चोरी के व अन्य मामलों में जेल जा चुका है, जिसका आपराधिक इतिहास निम्नवत है-

1- मु0अ0सं0- 436/2020 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर

2- मु0अ0सं0- 144/2022 धारा- 380/411 भादवि, थाना डालनवाला

3- मु0अ0सं0- 205/2022 धारा 436 भादवि, थाना रायपुर

4- मु0अ0सं0- 268/2022 धारा- 379/411 भादवि, थाना कोतवाली नगर

 

*पुलिस टीम*

 

1- उ0नि0 रजनीश कुमार सैनी

2- कानि0 तेजवीर सिंह

3- कानि0 अरविन्द भट्ट